Posts

Showing posts from 2021

Geeta Jayanti

Image
 🙏🏼📙🧡 गीता अनूठी है! 🧡📙🙏🏼 कृष्ण ने जो कहा है गीता में, उसमें मत उलझ जाना। न मालूम कितने उस अरण्य में उलझे हैं और भटक गए हैं। कितनी टीकाएं हैं कृष्ण की #गीता पर! मैं कोई टीका नहीं कर रहा हूं।  एक अरण्य खड़ा हो गया है कृष्ण के शब्दों के आस-पास। न मालूम कितने लोग जीवन उसी में बिता डालते हैं। वे गीता के पंडित हो जाते हैं; कृष्ण से वंचित रह जाते हैं।  गीता थोड़े ही सार है; वह तो झील में बना प्रतिबिंब है चांद का। समझ लेना इशारा और झील को छोड़ देना। यात्रा बिल्कुल अलग-अलग है। अगर झील में छलांग लगा ली और चांद को खोजने के लिए डुबकियां मारने लगे, तो तुम टीकाएं ही पढ़ते रहोगे। तब तुम कृष्ण के शब्दों में ही उलझ जाओगे। शब्दों में तो कुछ सार नहीं है।  झील में उतरना ही मत। झील ने तो इशारा दे दिया है ठीक अपने से विपरीत। दिखाई तो पड़ता है प्रतिबिंब झील के भीतर; चांद होता है झील के ऊपर, ठीक उलटा।  शब्द को सुनकर निःशब्द की यात्रा पर निकल जाना। ठीक उलटी यात्रा है। कृष्ण को सुनकर गीता में मत फंसना; कृष्ण की खोज में निकल जाना।  जहां से उठती है गीता, उस #चैतन्य का नाम कृष्ण है...

Scary to look at but extremely rewarding

Image
 ::::: Very scary but the reason for the increase in beauty ::::::   This lovely creature named " Mites "lives inside your eyelids  They are invisible to the naked eye. It comes out at night when you are asleep, they walk on your face.  Males and females  mites mate on the face. The female lays 20 to 24 eggs in each hair of your eyelids When they become too much, the job of these mites is to feed the dead skin on your face   So that new skin is produced every day and  wrinkles etc. do not appear  And when the process of reproduction of these insects is minimized on your face  Then wrinkles appear on your face and the signs of old age begin to appear Scary to look at but extremely rewarding !!!

Mother reunites with Dead Daughter through Virtual Reality

Image
 A tearful reunion between a mother and her dead daughter through virtual reality The footage began with the girl – who died of leukaemia in 2016 – emerging from behind a pile of wood in a park, as if playing hide-and-seek.

कृष्ण जन्म

Image
  कृष्ण का जन्म हो,  या किसी और का जन्म हो, जन्म की स्थिति में भेद नहीं है।  इसे थोड़ा समझना जरूरी है। लेकिन सदा से हम भेद देखते आए हैं।  वह कुछ प्रतीकों को न समझने के कारण। कृष्ण का जन्म होता है अंधेरी रात में,  अमावस में।  सभी का जन्म अंधेरी रात में होता है  और अमावस में होता है। जन्म तो अंधेरे में ही होता है। असल में जगत की  कोई भी चीज उजाले में नहीं जन्मती,  सब कुछ जन्म अंधेरे में ही होता है।  एक बीज भी फूटता है  तो जमीन के अंधेरे में जन्मता है।  फूल खिलते हैं प्रकाश में, जन्म अंधेरे में होता है। असल में  जन्म की प्रक्रिया इतनी रहस्यपूर्ण है  कि अंधेरे में ही हो सकती है। आपके भीतर भी जिन चीजों का जन्म होता है  वे सब गहरे अंधकार में जन्मती है।  बहुत "अनकांशस डार्कनेस' में पैदा होती है।  एक चित्र का जन्म होता है, तो मन की बहुत अतल गहराइयों में  जहां कोई रोशनी नहीं पहुंचती जगत की,  वहां होता है।  समाधि का जन्म होता है, ध्यान का जन्म होता है, तो सब गहन अंधकार में। गहन अंधकार से अर्थ है, जह...

राम रहस्यय

Image
 🏹🏹🏹 राम रहस्य 🏹🏹🏹 #कृष्ण कहते हैं, पवित्र करने वालों में मैं वायु हूं। और शस्त्रधारियों में #राम हूं। यह बहुत प्यारा प्रतीक है। राम के हाथ में शस्त्र बहुत कट्राडिक्टरी है। राम जैसे आदमी के हाथ में #शस्त्र होने नहीं चाहिए। राम का चित्र आप थोड़ा खयाल करें। राम के शरीर का थोड़ा खयाल करें। राम की आंखों का थोड़ा खयाल करें। राम के व्यक्तित्व का थोड़ा खयाल करें। शस्त्रों से कोई संबंध नहीं जुड़ता। राम, शस्त्रों के साथ, बड़ी उलटी बात मालूम पड़ती है। न तो राम के मन में #हिंसा है, न राम के मन में प्रतिस्पर्धा है, न राम के मन में ईर्ष्या है। न राम किसी को दुख पहुंचाना चाहते हैं, न किसी को पीड़ा देना चाहते हैं। फिर उनके हाथ में शस्त्र हैं। उनके हाथ में एक कमल का फूल होता, तो समझ में आता। उनके हाथ में शस्त्र, बिलकुल समझ में नहीं आते। जब भी मैं राम का चित्र देखता हूं और उनके कंधे में लटका हुआ धनुष देखता हूं और उनके कंधे पर बंधे हुए तीर देखता हूं तो राम के शरीर से उनका कोई भी संबंध नहीं मालूम पड़ता। राम का शरीर एक कवि का, एक काव्य का, एक काव्य की प्रतिमा मालूम होती है। राम की आंखें प्रेम की आंखें मा...

Perfectly Timed Photography of Sunset by Krutik Thakur

Image